DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा रंग में सराबोर बालोद , हर मंदिर पर सजा राम ध्वज

ऐतिहासिक मंदिरों पर राम भक्तों ने लहराया भगवा ध्वज

बालोद। प्रभु श्री राम के प्रति लोगों की आस्था चरम पर है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने घरों को हर तरह से सजाने में जुटे हुए हैं। मकान के शिखर पर भगवा ध्वज फहराने को आतुर दिख रहे हैं। बाजारों में लोग भगवा ध्वज तथा पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दीपावली आ गई है। इसी क्रम में रामभक्तों का एक समूह मंदिरों के शीर्ष पर राम ध्वज शोभायमान कर रहा। खुशियां सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं हैं। शहर से लेकर गांव के मंदिरों के शीर्ष पर राम ध्वज शोभायमान हो रहा है। ये काम अभिन्न यादव के नेतृत्व में शहर के रामभक्तों का एक समूह कर रहा है। जो निरंतर 13 जनवरी से मंदिरों में भगवा ध्वजारोहण कर रहा।

91 मंदिरों पर सज गई भगवा ध्वज की लंबी श्रृंखला

बालोद शहर के अलावा आसपास लगे गांव के 91 मंदिरों पर भगवा ध्वज की लंबी श्रृंखला सज गई है। जिसमे प्रमुख रूप से हनुमान मंदिर आमापारा, कुन्दरूपारा, बूढ़ापारा, शिव एवं हनुमान मंदिर कलेक्टर बंगला के पास, पांडेपारा, सिवनी, देवतराई, औराभांठा, परसुराम मंदिर गंगासागर, चंडी मंदिर, शिव मंदिर पुराना बस स्टैंड, कामाख्या मंदिर तांदुला जलाशय आदि है।

जय श्री राम के जयकारो के साथ मंदिरों में भगवा ध्वजारोहण

प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अभिन्न यादव के साथ आशुतोष कौशिक, सुनील बिशेन, तेशांत देशमुख, अंश योगी, चैतन्य मांडवी, निखिल चंदेल, लुमेश साहू सहित सनातन धर्म प्रेमी जी जान से जुटे हुए हैं। रामभक्तों का यह समूह जय श्री राम जय श्री राम के जयकारो के साथ मंदिरों में भगवा ध्वजारोहण कर रहे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष और उल्लास: अभिन्न

समूह प्रमुख अभिन्न यादव का कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल है। सारा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में तन-मन और धन से भक्ति भाव के साथ लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि बालोद के अलावा आसपास गांव के हर मंदिर पर भगवा ध्वज फहराया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए रामभक्त जी जान से जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page