DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा ,देश विदेश की भक्तगण जुटेंगे आराध्य मंदिरो मे जगह जगह गूंजेंगे श्री राम की नारा, होंगे विविध आयोजन,डौंडीलोहारा में भव्य स्वागत की तैयारियां जोरो पर

डौंडीलोहारा। नगर में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हमारे नगर मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है नगर सजने लगी.है, श्री राम जानकी महोत्सव समिति डौंडी लोहारा के कार्यकर्ता इसमें सक्रियता दिखाते हुए कार्यों को संपादित करने में लगे हुए हैं ।प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्यों का दायित्व अलग-अलग रूप में सौंपा गया हैं ।इस दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध झांकी नारधा की जस झांकी के आयोजन के साथ-साथ अघोरियों का प्रदर्शन भी यहां पर रखा गया है, तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड होते हुए संजय नगर नाका पास से पुन ःवापसी होते हुए विवेकानंद चौक से काली मंदिर होते हुए मस्जिद चौक होते हुए गायत्री मंदिर होकर अंडी मोड से वापस समता हॉस्पिटल होते हुए पुनः मस्जिद चौक से काली मंदिर पहुंचने के पश्चात विवेकानंद चौक होते हुए पुराना नगर पंचायत पहुंचने के पश्चात राम मंदिर होते हुए रमेश मेडिकल गली से भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक मुख्य मार्ग पर पहुंचकर दुर्गा स्थल के समक्ष महा आरती के रूप में तब्दील हो जाएगी। इसमें सैकड़ो कार्यकर्ता का आगमन होना सुनिश्चित किया गया है समस्त कार्यकर्ता मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न होना तय किया गया है। विशेष रूप से माता बहनों से निवेदन है कि वह अपने घर के समक्ष पांच दीपक जलायेंऔर रंगोली बनाने के साथ-साथ महारथी के स्थल पर एक दीपक जरूर लेकर आए ।इसअवसर पर राम भक्त समिति रामनगर के द्वारा रात्रि 9:00 बजे रामनगर में भव्य रामायण का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यहां पर भी महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है।

You cannot copy content of this page