DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री रामचंद्र जी से ग्राम घोघोपुरी के लिए मांगी आशीर्वाद :- संध्या अजेंद्र साहू

गुरुर। ग्राम घोघोपुरी में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जहां पर सम्मिलित
संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य गुरुर समस्त ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित यह रामायण प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही सुंदर ढंग से सुचारू रूप से चालू हुआ है वास्तव में राम नाम की गंगा इस गांव में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष बहती जा रही है गांव की सुख और समृद्धि के लिए यह आयोजन किया जाता है प्रभु श्री रामचंद्र जी के जीवनी को दर्पण की तरह मंडली के माध्यम से लोगों के बीच रखकर गांव में धार्मिक और स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास लगातार इस गांव के बड़े बुजुर्ग करते हैं और गांव के युवाओं बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहयोग प्रदान करते हैं इस गांव में संध्या अजेंद्र साहू जी लगातार 3 वर्ष से आ रही है ग्रामीण जनों ने जनपद सदस्य को धन्यवाद व्यापित किया और संध्या साहू ने ग्रामीण जनों को कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और गांव की खुशहाली के लिए भगवान राम की पूजा अर्चना की साथ में समस्त ग्राम वासियों को यह भी कहा कि इस गांव में विकास की गंगा बहती रहेगीl

You cannot copy content of this page