DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनता के सेवक है सेवा करना पहला उद्देश्य :- संध्या अजेंद्र साहू

गुरुर। ग्राम रमतरा मे तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित है।

वास्तव मे ग्राम रमतरा अयोध्या नगरी से कम नही लग रहा है। ऐसा वक्तव्य मुख्य अतिथि जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कही। और प्रभु श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर गांव के बच्चो को संस्कार देने की बात कही।

सभी ग्राम वासी से कहा गांव मे विकास की गति नही रुकेगी यह आश्वस्त करती हूं । युवा साथियों के द्वारा युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू ने युवा साथियों के युवा संगठन को पंजीयन में सहयोग देने का आश्वासन दिया। गांव के आस पास कोचिंग सेंटर की मांग करने पर कहा कुछ समय पश्चात बिल्कुल प्रयास करेंगे और गांव में रुके हुए रोड निर्माण कार्य रमतरा से बोडरा को जल्दी चालू कराने अधिकारियों से संपर्क साधी है। हमारा उद्देश्य ही लोगों की सेवा करना है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि प्रत्येक गाव में विकास की गंगा बहती रहे।

You cannot copy content of this page