DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

13 छात्राओं मिला रोजगार- ऑफर लेटर पाकर चेहरे पर आई मुस्कान


कलेक्टर ने दिये प्लेसमेंट लेटर-

दुर्ग। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिग सेण्टर अंजोरा के तत्वावधान में हॉस्पिटालिटी के 13 छात्राओं को दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ऑफर प्लेसमेंट लेटर वितरण किया। 6 दिसम्बर को 13 छात्राओं ने हॉस्पिटालिटी कोर्स में एडमिशन लिया इन सभी छात्राओं ने प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ऑफर लेटर वितरण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं से गाँव, परिवार, पढाई बारे सामान्य चर्चा की| प्लेसमेंट हुए सभी छात्राओं को पहले जॉब के लिए बधाई- शुभकामनाएं दी| जॉब के लिए प्रेरित किया तथा जॉब का महत्व समझाया और कहाँ की कार्य के दौरान चुनौतियाँ जरुर आयेगी हमे हिम्मत नही हारनी है| हर क्षेत्र में लड़कियाँ लड़कों के बराबरी में कार्य कर रही हैं| छात्राएं पहली बार कलेक्टर से मिलकर बहुत खुश हुई|
45 दिन प्रशिक्षण के बाद जॉब

प्रथम हॉस्पिटालिटी सेण्टर अंजोरा केंद्र प्रमुख सुभाष डोंगरे ने बताया कि अंजोरा में नजदीकी जिले दुर्ग, बालोद, राजनाँदगांव, खैरागढ़, बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवा हाँस्पिटालिटी कोर्स का प्रशिक्षण में शामिल हैं, युवाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 45 दिनों में फ़ूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, मल्टीफंक्शनल ऑफिस असोसिएट का प्रशिक्षण में होटल इण्डस्ट्रीज संबंधित जानकारी सिखाई जा रही है| छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन स्किल, स्वाफ्ट स्किल को शामिल किया गया हैं| स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा हाँस्पिटालिटी से टेक्नीकल ट्रेनर हेमंत दास छात्राओ को जॉब के लिए बधाई दी, अवसर पर एडमिन धनेश्वर साहू, ट्रेनर हसीना नेताम, काउंसलर हिरमत साहू, सुभाष डोंगरे, आदि स्टाफ उपस्थित रहे|

छत्तीसगढ़ में 11 युवतियां एवं हैदराबाद में 2 युवक हुये सिलेक्ट

2 हैदराबाद राहुल और कृष्णा को होटल मिनरेवा ग्रैंड में, 4 बिलासपुर होटल रेयांश गोल्ड दिव्या, दीप्ती, काजल, धनेश्वरी, 6 रायपुर होटल इरा ग्रुप में प्रियंका, देवकुमारी, पार्वती, सारिका, मीनू और गीतांजलि और 1 राजनंदगांव होटल रिलाईज में अंकिता को प्लेसमेंट हुआ है, इस सभी युवाओं का छत्तीसगढ़ 8 हजार 500 से 9 हजार 500 और हैदराबाद में 10 हजार सैलरी के सभी को निशुल्क खाना और रहने की सुविधा मिलेगी। जॉब मिलने सभी छात्राओं के चेहरे में ख़ुशी दिखाई दी| सभी स्टूडेंट ने समाजसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउडेशन एवं कोटक डोनर को धन्यवाद दिया और राहुल ने कहाँ की मेरे परिवार में 9 सदस्य है, सयुक्त परिवार होने के कारण सभी भाई-बहनों का पढाई का खर्चा अधिक होता था| मेरी सैलरी से छोटे 4 भाई-बहनों की पढाई में मदद करूँगा| जॉब मिलने से परिवार के सभी लोग काफी खुश है|

You cannot copy content of this page