DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसाही में निषाद राज जयंती में शामिल हुए विधायक कुंवर निषाद

बालोद। ग्राम परसाही (लाटाबोड़) में पचगैहा निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह एवं मानस गान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया।

विधायक जी ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नाव पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए और आने वाले पीढिय़ों को उनके गौरवगाथा बताए ताकि पुरातन संस्कृति की रक्षा की जा सके।

सामाजिक, एकता, भाईचारे के साथ साथ शिक्षित समाज का निर्माण में अपना योगदान दें। सामाजिक भवन में समाज के संगठन पर चर्चा होना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद, काशीराम निषाद , श्रीमती पूनम साहू जनपद सदस्य, संतोष निषाद , तोरण पारकर, दयाल निषाद , रविंद्र निषाद , उत्तम निषाद जी, मनराखन निषाद सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज की महिलाएं, समाज के पदाधिकारी, समाज के प्रमुख जन, ग्रामीण जन बड़ी संख्या मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page