DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कबीर आश्रम करहीभदर में दो दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन आज से

बालोद। कबीर आश्रम करहीभदर में  18 एवं 19 जनवरी  को प्रतिवर्ष की भांति कबीर सत्संग का आयोजन किया गया है। जिसमें पारख सिद्धांत के विद्वान संत साधक - साध्वियां पधार रही है। जिसमें मुख्य रूप से पूज्य संत श्री धर्मेंद्र साहेब जी प्रयागराज उ. प्र., पूज्य संत श्री गुरुभूषण साहेब जी सूरत गुजरात से पधार रहे हैं।

इन दो दिनों में भजन सत्संग एवं दर्शन मेला का लाभ मिलेगा ही साथ – साथ अपने संपूर्ण जीवन को सेवा कार्य में लगा देने वाले संत साध्वी एवं भक्तगण मरणोपरांत अपने पार्थिव शरीर को मानवता की सेवा में देने का संकल्प व्रत लिया है, उन सभी दीनदाताओं के सम्मान में 19 जनवरी 2024 अपरांत 12:00 से एक सम्मान सभा आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में सभी देह दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा ।
आप सभी देहदान दानदाताओं एवं सभी आत्मीय बंधुओ से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने।

You cannot copy content of this page