DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुण्डरदेही के कांग्रेसियों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन, हुई नारेबाजी

बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही थानाक्षेत्रान्तर्गत एक युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने एवं पीड़िता को उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का ज्ञापन गुंडरदेही अनुविभागीय अधिकारी(रा.) मनोज मरकाम को सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय साहू,पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री आलोक चन्द्राकर, श्री नुरुल्ला खान,श्री सलीम खान,श्री मो सलीम पार्षद,महामंत्री मोंटू चन्द्राकर, रिजवान तिगाला, फैज बख्स,उस्मान रजा, डुपेंद्र साहू,खिलेंद्र साहू,विजय चन्द्राकर,डोगेन्द्र चन्द्राकर,किंशुक चन्द्राकर,वैभव माधवानी,अगेश्वर धनकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page