बालोद। देवरी ब्लॉक के ग्राम खैरा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया।

विधायक जी ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नाव पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए और आने वाले पीढिय़ों को उनके गौरवगाथा बताए ताकि पुरातन संस्कृति की रक्षा की जा सके।

सामाजिक, एकता, भाईचारे के साथ साथ शिक्षित समाज का निर्माण में अपना योगदान दें। सामाजिक भवन में समाज के संगठन पर चर्चा होना चाहिए। इस दौरान निषाद समाज द्वारा एक जोड़ा का आदर्श विवाह कराया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागृति सोनकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, सागर साहू, सरपंच अमरलाल भूआर्य, छगन विनायक, गणेश राम निषाद, गंगाराम निषाद, मेघनाथ निषाद, बरसन निषाद, बड़ी संख्या में निषाद समाज की महिलाएं, समाज के पदाधिकारी, समाज के प्रमुख जन, ग्रामीण जन बड़ी संख्या मौजूद रहे।
