DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौरव: राष्ट्रीय व्यायाम महोत्सव में बालोद कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला 5 गोल्ड और 2 रजत मेडल

बालोद। भारतीय व्यायाम संघ ओड़िशा के द्वारा राष्ट्रीय व्यायाम महोत्सव 2024 ओड़िशा में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न राज्य के महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पी.जी महाविद्यालय बालोद छत्तीसगढ से 6 विद्यार्थियों लक्ष्मी साहू, भारती, दीपाली, डोमन लाल, पेमेश्वरी, खिलावन ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें पांच गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल अपने नाम कर महाविद्यालय एवं जिला का नाम रोशन किया। जिसके लिए प्राचार्य जे. के खलखो क्रीड़ाअधिकारी मनीष टोप्पो , खेल संयोजक सी.डी मानिकपुरी एवं जी.एन खरे, टीम मैनेजर दी.एस भदोरिया एवं कोच ए.न योगी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

You cannot copy content of this page