DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री से स्वागत मुलाकात नहीं होने पर कंवर समाज ने जताया खेद

बालोद। आदिवासी कंवर पैकरा समाज के जिला अध्यक्ष केश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बालोद जिला गुण्डरदेही में प्रथम आगमन पर समाज की ओर से स्वागत का अवसर रेंगाकठेरा में नहीं मिल पाने पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि हम समस्त आदिवासी कंवर पैंकरा समाज को समाज के प्रति गर्व है कि हमारे आदिवासी कंवर पैंकरा समाज से हमारे प्रदेश का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी है । जिसका हमें गर्व है। हमारे समाज ने मुख्यमंत्री जी को व कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया गया था कि हमारे सामाजिक भवन रेंगाकठेरा गुंदरदेही से कुछ ही दूरी पर है जहां हम सभी आदिवासी कंवर पैंकरा समाज के लोग मुख्यमंत्री का सम्मान करना चाहते थे। लेकिन हम सभी लोगों को इसका अवसर नहीं मिला। जिसका हम खेद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बालोद जिले में प्रथम आगमन पर हमारे कंवर पैंकरा समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

You cannot copy content of this page