बालोद। आज नगर पालिका टीम ने नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा के नेतृत्व में राम घाट में सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सभापति निर्देश पटेल स्वच्छता प्रभारी पूर्णानंद आर्य समेत पालिका कर्मचारी गण उपस्थित थे।

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि क्योंकि अब यह रामघाट आसपास के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध हो चुका है और लोग यहां हनुमानजी के दर्शन के लिए तो आते ही हैं।

साथ ही अस्थि विसर्जन के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इसलिए यहां एक बड़े रामघाट का निर्माण सहित, सीसी रोड निर्माण,,राम सीता वाटिका निर्माण व अन्य छोटे-बड़े कार्य करा कर इसे विस्तारित करने की योजना पर पालिका कार्य कर रहीं है।

जल्द ही राम घाट एक नए व भव्य रूप में लोगों को नजर आएगा।
