DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: दल्ली राजहरा में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से उतरी, रात की 1:30 बजे की घटना, सुबह पैसेंजर ट्रेन का बदलना पड़ा ट्रैक, तीन ट्रैक प्रभावित, देखिए तस्वीरें

माधुरी यादव,बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास बीती रात को करीब 1:30 बजे मालगाड़ी ले जाने वाली एक इंजन पटरी से उतर गई। इससे रेलवे स्टेशन के पास के ट्रैक नंबर 1,2 और 3 में आवागमन प्रभावित हो गया। सुबह पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म के पास ना ले जाकर चार नंबर के ट्रैक से रवाना करना पड़ा। इससे यात्रियों को कुछ हद तक परेशानी हुई। उन्हें दूसरे ट्रैक पर जाकर ट्रेन चढ़ना पड़ा। पैसेंजर ट्रेन आने के पहले ही रेलवे ने अलाउंस कर दिया था कि प्लेटफार्म के पास ट्रेन नहीं आने वाली है। चौथे ट्रैक के पास जाकर सब खड़े हो जाइए। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

इधर रेलवे सूत्रों के मुताबिक मालगाड़ी के मास्टर को सिग्नल नहीं मिला था और उसने इंजन आगे बढ़ा दी थी। जिसके कारण यह हादसा होने की बात सामने आई है। मास्टर को क्या झपकी आई होगी या नहीं!ये अभी चर्चा का विषय है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ हफ्ते पहले भी दल्ली राजहरा में इस तरह से मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की घटना हो चुकी है।

You cannot copy content of this page