DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन

जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बालोद ।
कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन। इससे अब आम जनता सप्ताह में किसी भी दिन संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में अपनी माॅगों व समस्याओं को लेकर आवेदन सौंप सकते हैं। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनदर्शन कार्य के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रत्येक कार्य दिवस में जनसामान्य से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। जारी आदेश के अनुसार सोमवार को जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अनुराग द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर श्री ए.के.लकड़ा, बुधवार को अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश राजपूत, गुरूवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री ए.के.बंजारे और शुक्रवार को उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त कलेक्टर श्री ए.के.लकड़ा को लिंक अधिकारी बनाया गया है।

You cannot copy content of this page