DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुलिया में हुआ श्रीमद् भागवत गीता का समापन, शामिल हुए भाजयुमो महामंत्री अजेंद्र साहू

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम कुलिया में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को उक्त कथा का समापन था। इस अवसर पर गांव में गली भ्रमण का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों द्वारा आमंत्रण पर भाजयुमो के महामंत्री और भाजपा नेता अजेंद्र साहू भी इसमें शामिल हुए ।उन्होंने गीता पूजन कर लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लोगों को गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतार कर कर्म प्रधान जीवन जीने की बात कही। कथा का आयोजन 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चला। नौ दिनों तक हुए इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तो वहीं कथा वाचक बाल विदुषी विजया उर्मलिया थी। उनके कथा का प्रसारण यूट्यूब पर भी लोगों ने देखा।

You cannot copy content of this page