खुंदनी के बीएसएफ जवान का कोलकाता में हुआ निधन, जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने दी गांव पहुंच श्रद्धांजलि

बालोद/गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खुंदनी के रहने वाले बीएसएफ के जवान आरक्षक चेतन राम नेताम (2012 बैच) का कोलकाता में आकस्मिक निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गृह ग्राम खुंदनी में किया गया। इस निधन पर क्षेत्र की जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद चेतन नेताम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वह खुंदनी गांव पहुंची। जहां अंतिम यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजयुमो नेता अजेंद्र साहू ने बताया आरक्षक चेतन नेताम बीएसएफ करीमगंज असम में पदस्थ थे। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी में आए हुए थे और छुट्टी समाप्त होने पर वापस मणिपुर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रहे थे। इस बीच बताया जाता है कि उनकी फ्लाइट मिस हो गई। जिसके चलते वे कोलकाता के एक होटल में रुके हुए थे। जहां उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और वही होटल में ही उनका निधन हो गया। आईडी कार्ड के जरिए उसके बीएसएफ जवान होने की जानकारी मिली और रायपुर मुख्यालय तक सूचना पहुंची। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रायपुर से खुदनी के लिए बीएसएफ की गाड़ी में भेजा गया। जहां शुक्रवार को पूरा गांव उनके श्रद्धांजलि और अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा। बीएसएफ के जवानों ने जवान को शोक शस्त्र और गन फायर के जरिए भी सलामी दी। 2012 में 12वीं पढ़ने के बाद से ही वह बीएसएफ के लिए चयनित हो गए थे। तब से देश सेवा कर रहे थे। नम आंखों से लोगों ने जवान को विदाई दी। भाजयुमो नेता अजेंद्र साहू ने बताया कि चेतन बहुत ही मिलनसार, सरल और व्यवहारशील व्यक्ति था। गांव आता था तो सबसे उसका मिलना जुलना था। उनकी शहादत और आकस्मिक निधन पर पूरा गांव रो पड़ा।

You cannot copy content of this page