DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अयोध्या से आए अक्षत कलश का हुआ बालोद के सभी वार्डों में भव्य स्वागत, श्री राम के नाम से गूंजा नगर

बालोद। बालोद नगर के सभी 20 वार्डों में अयोध्या से अक्षत कलश का वितरण कर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह राम नाम के जयकारे की गूंज के साथ लोगों ने अक्षत कलश की आरती पूजा की। तो वही इस दौरान अयोध्या का निमंत्रण पत्र भी लोगों को वितरित किया गया। इस क्रम में सदर रोड वार्ड नंबर 10 में अयोध्या से अक्षत कलश और निमंत्रण पत्र का वितरण एकता महिला ग्रुप के द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शामिल पूजा जैन, मंजू श्रीवास, ममता यादव, सोनकली पटेल, उमा यादव, चमेली, किरण सोनी, सहित सहयोगियों में श्रीमती नूनीवाल और अन्य लोगों का योगदान रहा।

सभी वार्ड में टोली बनाकर आनंद के साथ इस कार्य को किया गया रेलवे कॉलोनी, शिकारीपारा, सदर बाजार में भी भव्य अक्षत कलश का स्वागत हुआ। ज्ञात हो कि उक्त अक्षत कलश को नगर के गायत्री मंदिर में रखा गया था। जहां से 20 वार्डों के लिए कलश वितरण किया गया। इस दौरान संपूर्ण वार्ड में भगवान राम के सोहर गीत, जय जय राम के नारे से नगर गूंजायमान हुआ। आयोजन में हेमंत गजेंद्र, महेश सपहा, संजय शर्मा, छोटेलाल चंद्राकर, मधुकांत यादव, दीपक यादव, राजकुमार, दिनेश साहू, उमेश सेन, हरीश दहिया, विमल राखेचा, लखन साहीरो, विक्रम लालवानी, पवन गौतम, मनोज चंद्राकर, कादंबिनी यादव, प्रीती देशमुख, पद्मिनी साहू, प्राची लालवानी, तुलसी डोंगरे, राजेश्वरी तिवारी, पाठक, पूजा जैन, उत्तरा शर्मा, शिखा देशमुख, भारती,गायत्री साहू, सुमन साहू सहित वार्ड वासियों का असीम सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page