बालोद। श्रीमद्भागवत कथा महापुराण आयोजन 2 जनवरी से 8 जनवरी तक ग्राम नेवारी कला में चल रहा है। इस संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण के के सुअवसर में समस्त श्रद्धालुओ की काफी भीड़ रही।

आसपास ग्राम से भी लोग पहुंच कर श्री धाम कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। वृंदावन से आये पूज्य व्यास श्री दीपककृष्ण महाराज ने ध्रुव चरित्र, कपिल चरित्र, जड़ भरत चरित्र, अजामिल पाख्यान की कथा श्रवण कराई। उन्होंने वामन चरित्र , राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा श्रवन कराई और बताया भगवान भक्तो के उद्धार के लिऐ अवतार लेके आते हैं। भगवान का नाम नरक जाने से बचाता है।कथा समय 2 बजे से हरि इच्छा तक है।
