DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के वरिष्ठ अधिवक्ता आदिल हामिद सिद्दीकी बने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य , ज़िलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

बालोद। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी तैयार की गई है।

जो आगामी 3 वर्ष फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे खिदमत-ए-खल्क के सभी कामों को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कार्यसमिति के सदस्य के रूप में बालोद के जिला न्यायालय के प्रमुख अधिवक्ता मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दीकी को भी फाउंडेशन के प्रति उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु चुना है। वही उन्हें मिली इस जिम्मेदारी से बालोद जिला ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के ज़िला अध्यक्ष अजहर कुरेशी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने मुबारकबाद दी है। आदिल हामिद सिद्दीकी इससे पुर्व में भी ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद के वरिष्ठ विधिक सलाहकार के रूप में फाउंडेशन से जुड़े हुए है।

You cannot copy content of this page