DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महासमुंद पुलिस में चालक रहे तीरथ देशमुख का आकस्मिक निधन, बेटियों ने दी गृह ग्राम सुंदरा में मुखाग्नि

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम सुंदरा में दो बेटियों ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी। दरअसल में उनके पिता तीरथ राम देशमुख महासमुंद पुलिस में चालक के पद पर थे। 3 जनवरी को उनका महासमुंद में आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार 4 जनवरी को गृह ग्राम सुंदरा में किया गया। इस दौरान उनकी बेटी लक्ष्मी देशमुख और तेजस्वी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित सामाजिक जन शामिल हुए। स्व तीरथ राम देशमुख, कृष्ण कुमार देशमुख और कमलेश्वरी के पुत्र धनेश्वरी के पति, मोक्ष और लिमेश के भाई थे। संयुक्त परिवार के रहने वाले तीरथ के इस आकस्मिक 38 वर्ष की उम्र में निधन से गांव में शोक का माहौल है। वही पुलिस विभाग जिला महासमुन्द ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार महासमुंद में वे कहीं पर बैठे थे और अचानक गिरे। अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।

You cannot copy content of this page