DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक

बालोद।
शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की तिथि 15 जनवरी 2024 तक, ड्राफ्ट प्रपोसल लाॅक 25 जनवरी 2024 एवं सेंक्शन आॅर्डर लाॅक करने की तिथि 10 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। उन्होंने ने बताया कि यह विद्यार्थियों के आॅनलाईन आवेदन के लिए अंतिम अवसर होगा। इसके पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आनलाईन आवेदन, ड्राफ्ट प्रपोसल लाॅक एवं सेक्शन आॅर्डर लाॅक करने के लिए अवसर नहीं प्रदान किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि शासकीय या अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पाॅलीटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत बालोद जिले तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत जिले के विद्यार्थी जिनका प्रवेश शिक्षण संस्थाओं में विलंब से प्रवेश लेने वाले तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2023-24 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधारित भूगतान की जा रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है।

You cannot copy content of this page