DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हार से लें सबक: कुंवर निषाद विधायक

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम परना जय अम्बे क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने जय अंबे क्रिकेट क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस अवसर पर श्रीमती कमलेश्वरी यादव सरपंच ग्राम पंचायत परना, सुनील यादव , तरुण पारकर , सागर साहू , सियाराम सिन्हा , ठाकुर राम ठाकुर , दिनेश , कोमल साहू, सोहन सिन्हा, अमित राजपूत, जितेंद्र साहू, जसवंत ठाकुर, मोहन ठाकुर, सुनील यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page