DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्रोध बुद्धि का नाश करता है : कुंवर निषाद विधायक

बालोद। गृह नगर अर्जुंदा में श्री टेकराम यादव द्वारा माताजी गीता बाई यादव एवं धर्मपत्नी कीर्ति देवी के स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर भागवत कथा का रसपान किया। इस दौरान विधायक जी ने कहा क्रोध बुद्धि का नाश करता है और इसकी वजह से बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं. इसलिए मन को शांत रखने का प्रयास करें. श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार हमें कोई भी कर्म बिना फल की इच्छा के बिना ही करना चाहिए. अगर किसी कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने कर्मों पर ही केंद्रित करें।

You cannot copy content of this page