बालोद। शबरी स्पोर्ट्स क्लब करहीभदर के चाइकोण्ड़ो के बच्चों ने बैल्ट परीक्षा में येलो बैल्ट प्राप्त किया। जिसमे सेसज कन्नेवाडा इंग्लिश मिडियम के बच्चे कु धनश्री भास्कर, मो आदित्य भास्कर, शिशु मंदिर करहीभदर से नागेश साहु, कु देविका इन बच्चों ने पहला प्रयास मे सफलता प्राप्त किया। ये बच्चे रोजाना शबरी स्पोर्ट्स क्लब के कोच कु अंजली धनकर के सानिध्य में अभ्यास करते है। इन बच्चों को संरपच करहीभदर लीला राम डडसेना, प्राचार्य विनोदनी यादव, योगी मेडम, कु श्रतु मेडम, खोमेश सर, प्राचार्य पवन साहु शिशु मंदिर हथौद, दीपक तारम, रुपेन्द्र सिन्हा, खुनेश्वर गजेन्द्र, तोमन साहु अध्यक्ष हांकी संघ बालोद , शबरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक तोरण लाल, लीलाधर साहु , आदि ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
चाइकोण्ड़ो के बच्चों ने बैल्ट परीक्षा में येलो बैल्ट किया प्राप्त, पहले प्रयास में ही सफलता
