DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सायबर मड़ई रथ पहुंचा गुरूर ब्लॉक के ग्राम सोंहपुर, मेला में लोगों को बताया जा रहा फ्राड अज्ञात कॉल धारक से कैसे रहना है सचेत

बालोद पुलिस द्वारा नागरिको को नवीनतम घटित होने साइबर अपराध एवं अनेक प्रकार के फर्जी लोन, एप के बारे में दी गई जानकारी, मड़ई में ग्रामीणों की सायबर सम्बंधित समस्या को सुना गया

गुरूर। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना गुरूर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कपरमेटा, सोहपुर में सायबर मड़ई रथ द्वारा लोगों को जागरूक करने साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई।

आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी साझा की गई। गुरूर ब्लॉक के ग्राम-सोहपुर के मंडई मेला उत्सव में आस-पास से पहुंचे ग्रामीणजनों को जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किये जाने पर अपना पर्सनल डिटेल (निजी जानकारी) शेयर नही करने तथा मोबाईल फोन पर लुभावने वाले ऑफर से बचने के तरीके से अवगत कराया गया। सायबर मड़ई रथ में उपस्थित साइबर स्टाफ योगेश कुमार गेडाम द्वारा पाम्पलेट पोस्टर वितरण कर ग्रामीणजनों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने जानकारी साझा की गई। साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच तालमेल बनाये रखने अपील की गई।

You cannot copy content of this page