DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड बालोद में अविहित अधिकारियों का मानदेय अभी तक अप्राप्त, अफसरों के रवैए से बढ़ा आक्रोश

बालोद। समय समय पर चुनाव आयोग द्वारा शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से अविहित अधिकारी व बीएलओ का कार्य करवाया जाता है तथा जिसका मानदेय सही समय कभी प्राप्त नहीं हो पाता। कार्यालय से जानकारी मांगने पर गोलमोल जवाब दिया जाता है तथा बार बार जानकारी मांगने पर जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाने पर कार्यालय से डांट व झिड़क भी दिया जाता है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है तथा आने वाले समय में कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री तक शिकायत करने की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि ऐसा कई बार हो चुका है तथा कुछ सीधे साधे शिक्षक इनकी उटपटांग बातों के कारण भी कुछ कहना नहीं चाहते । जिससे इन लोगों का हौसला और बढ़ जाता है। आने वाले समय में दुबारा जब भी अविहित अधिकारियों का ड्यूटी लगाया जायेगा उस समय इन बातों को लेकर कलेक्टर से मिलकर बात रखी जाएगी।

You cannot copy content of this page