DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सचिव संघ के अध्यक्ष बने महेंद्र साहू

बालोद। जिला बालोद पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष का चुनाव विगत दिनों जनपद पंचायत बालोद के सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव में मतदान के जरिए लाटाबोड़ पंचायत के सचिव महेंद्र साहू जिला सचिव संघ के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी करते हुए दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से महेंद्र कुमार साहू को 8 मत मिले और पराजित प्रवीण चंद्र को 2 मत प्राप्त हुए। इस तरह महेंद्र साहू को 8 मत प्राप्त हुए और वे अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस निर्वाचन में पांचो ब्लॉक के सचिव संघ के अध्यक्ष और सचिवों ने मतदान किया था। इस जीत पर सभी सचिव पदाधिकारी ने महेंद्र साहू को हार पहना कर जीत की बधाई दी।

You cannot copy content of this page