DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

23 साल से महिला कमांडो कर रही विश्व शांति की पहल, नए वर्ष पर दीप जलाकर करती है सबकी खुशहाली के लिए कामना, इस साल भी हुई शुरुआत

बालोद। विश्व शांति एवं ग्राम उत्थान के उद्देश्य को लेकर बालोद जिले की महिला कमांडो जन जागरण अभियान चला रही है। साथ ही इस मौके पर शिक्षा दीप प्रचलन कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। आयोजन का यह 23वा वर्ष है। 2000 से शुरू इस पहल के जरिए महिला कमांडो अपने-अपने गांव में विश्व शांति की प्रार्थना करती है और लोगों को भाईचारे और एकता से रहने का संदेश देती हैं। यह पहला तब शुरू हुआ था जब लगभग 23 साल पहले दुनिया में हिंसा की होड़ लगी हुई थी। हथियारों की संस्कृति का बोलबाला था। उससे दूर करने भाईचारे और अमन की कामना करते हुए महिला कमांडो ने पहल शुरू की थी। जो आज भी जारी है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला कमांडो ने गांव में विश्व शांति और ग्राम उत्थान हेतु शिक्षा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम 1 जनवरी 2024 को रिसोर्स सेंटर गुण्डरदेही से प्रारंभ किया है।

बालोद जिले के प्रतिनिधि महिला कमांडो ने इसमें हिस्सा लिया। इसके बाद महिला कमांडो ने अपने गांव में अपने घरों के सामने दीया जलाकर इस अभियान को आगे बढ़ा दिया है। ग्राम वासियों को भी दीया जलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही विश्व शांति एवं ग्राम उत्थान की कामना भी कर रही हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2000 में हुई थी तब से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। व्यापक जन समर्थन भी इस अभियान को मिल रहा है। पूरे बालोद जिला में कमांडो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से जनता भी स्वयं जुड़ रही है। पद्मश्री शमशाद बेगम ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है। मनुष्य के पास जब कोई रास्ता नहीं दिखता तब वह प्रार्थना ही करता है। महिला कमांडो सेवा भाव और गांधीवादी तरीके से अपना कार्य करती है तथा सफल भी हो रही है। इस अवसर पर सीईओ निकहत सुल्ताना जनपद पंचायत ने उपस्थित होकर महिला कमांडो द्वारा सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के साथ शासन की योजना को जन-जन तक पहुंचाने का जो कार्य करिए उसकी सराहना की। नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की। पद्मश्री शमशाद बेगम ने महिला कमांडो को विश्व शांति एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और ग्राम उत्थान हेतु शपथ दिलाया।

इस अवसर पर चैनगंज, दनिया, बुंदेली जामसरार, कोटेरा की लगभग 51 महिला कमांडो मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव रफीक खान ने किया। साथ ही कमांडो ग्रुप को आईडी कार्ड,सिटी, लाठी व रजिस्टर भी प्रदान किया गया।

तुमडीकसा में भी हुई पहल, छत्तीसगढ़ और भारत का नक्शा बनाकर जलाया गया दीप

इसी तरह वनांचल के ग्राम तुमड़ी कसा में भी नव वर्ष के स्वागत में दीप जलाकर शांति का संदेश दिया गया। इस दौरान महिला कमांडो सहित ग्रामीणों ने मिलकर भारत और छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया और उसे दीपों से सजाया। हर साल की तरह इस साल भी वहां ये पहल की गई। ग्रामीणों को एकता , भाईचारे और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया गया।

You cannot copy content of this page