DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम लोण्डी में दो दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन 7 एवं 8 जनवरी को

बालोद। ज्ञानमार्गी शाखा के प्रवर्तक संत कबीर के कबीर वाणी सत्संग का आयोजन ग्राम-लोण्डी नयापारा (लाटाबोड़) तह.व जिला-बालोद दिनांक 7 व 8 जनवरी 2024 को होगा। जिसके आयोजक जालम सिंह साहू – ईश्वरी साहू एवं समस्त ग्रामवासी लोण्डी नयापारा ने समस्त धर्म अनुरागी सत्संगी साथियों से सादर निम्नानुसार अनुरोध किया है कि
जीवन यौवन राज-पद अभिचल रहे न कोय, जो दिन जाय सत्संग में जीवन का फल होय।
किजै निज सत्संग को बाधा सकल मिटाय, पैसा अवसर न मिलै की दुर्लभ नरतन पाय ।।
आदरणीय, समस्त सत्संगी साथियों अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे ग्राम लोण्डी नयापारा में दो दिवसीय सत्य कबीर साहेब जी की सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। मानव का जीवन सर्वश्रेष्ठ है इसकी श्रेष्ठता को सर्वोत्तम बनाने के लिए अनुभवीय श्रेष्ठ महान महापुरूषो की सानिध्यता अति आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखतें हुए सदगुरु कबीर साहेब के वाणी को समझने के लिए सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है अतः आप सभी धर्मानुरागी बंधुओं माताओं, भाइयों एवं बहनों सहपरिवार पधारकर तन-मन- धन से सहयोग प्रदानकर पुण्य के भागी बने एवं अपने जीवन को सार्थक करें ।
कार्यक्रम का आयोजन 07 जनवरी , रविवार एवं 08 जनवरी सोमवार समय – सुबह 10:00 बजे से होगा। प्रवचन कर्ता सुश्री साध्वी चन्द्रकला साहेब जी
सद्गुरु कबीर दिव्य ज्योति ज्ञान आश्रम सोनार देवरी स्थान- कर्मा मंदिर प्रागण लोण्डी नयापारा मे किया जाएगा।
आयोजक-जालम सिंह साहू – ईश्वरी साहू एवं समस्त ग्रामवासी लोण्डी नयापारा, तह.व जिला-बालोद (छ.ग.) के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page