DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमरुवा में शुरू हुआ दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता, शुभारंभ में शामिल हुई रजनी वैष्णव

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जमरूवा में आजाद कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्राम वासी के तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 30 दिसंबर से शुरू हुए इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अमृततुल्य झलमला की श्रीमती रजनी वैष्णव थी । अध्यक्षता तेजू राम कोर्राम ने की। विशेष अतिथि शकुंतला देवांगन, पद्मिनी साहू, रमा पटेल, रेणुका साहू, पुष्प लता साहू, प्रेम सिन्हा ,अनिरुद्ध साहू, राजेश साहू, अजय महेश्वरी, प्रेमलाल निषाद, ऐनु राम निषाद, हसन साहू, संतोष सोनबोईर, ओम सिन्हा, डोरेलाल साहू, भीम कलिहारी, अजीत साहू, राजेंद्र सोनवानी, लोकेश देवांगन थे।


इस प्रतियोगिता में लगभग 32 टीम हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में पहुंची रजनी वैष्णव ने सभी टीम को खेल खिलाड़ी भावना से खेलने की अपील की और आयोजन की समस्त ग्रामीणों को बधाई दी।
इसी तरह 31 दिसंबर को समापन समारोह शाम 6:00 बजे के मुख्य तिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार होंगे। अध्यक्षता सरपंच इंदु राजकुमार सिंह करेंगे। विशेष अतिथि राकेश छोटू यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, विकास साहू, गजेंद्र यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, दीनानाथ , चेतन साहू, खिलावन देवांगन, दीपक साहू प्रीतम निर्मलकर, भोजराम साहू, गोकुल निर्मलकर, चुम्मन लाल पिस्दा, तामेश्वर साहू, चंद्रकली साहू, कविता सोनवानी, लीला साहू, प्रेमलता साहू, सरोज सिन्हा,दया बाई साहू होंगे।

You cannot copy content of this page