DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खडबत्तर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

बालोद। विकसित भारत संकल्प यात्रा वनांचल क्षेत्र खडबत्तर पहुंचने पर ग्रामीण जनता खुशी से झूम उठे जैसे ही रथ यात्रा मंच के पास पहुंचा लोगों का हुजूम उमर पड़ा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैंद सिंह कोमरे जी थे। अध्यक्षता श्रीमती सुषमा लोहिया ग्राम की सरपंच ने किया। विशेष अतिथि के रूप में धीरपाल सिंह मेरिया, रमन सिंह, देवाराम, रीमा भंडारी, अनीता सलामे, चिंताराम चिरामें ,जैत लाल नेताम, तिजई बाई तथा नेहरू लाल जी थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ी महतारी के तैल चित्र के पूजन अर्चना और छत्तीसगढ़ी धुन के साथ हुआ। इस संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी गण उपस्थित थे। जिन्होंने आम जनता की समस्याओं का निवारण किया स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर चोरका-BMOडौंडीलोहारा की पूरी टीम मौजूद था ,उनके द्वारा सिकलिन ,शुगर ,बीपी संबंधी जानकारी व समस्याओं का निराकरण किया गया ।भारतीय स्टेट बैंक डौंडी लोहारा की ओर से होरी सिंह पहुंचे हुए थे। उनके द्वारा बैंक संबंधी जानकारी दी गई व समस्या का निवारण किया गया पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट कोडेकसा की ओर से सूर्यकांत और उनकी टीम पहुंची हुई थी जिन्होंने पोस्ट ऑफिस संबंधी जानकारी दी ।शिक्षा विभाग की ओर से आलोक जोशी ,हेमलाल बंजारे ,भारती सर ,श्याम सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे। जिन्होंने शिक्षा संबंधी जानकारी दी व समस्याओं का निवारण किया पंचायत भवन में आधार कार्ड व स्मार्ट कार्ड का भी निवारण किया गया पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता ने किया डॉक्टर साहसी सर ने स्वच्छता से संबंधित शपथ उपस्थित समस्त आम जनता व अधिकारी व कर्मचारीयों को दिलवाया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने श्यामाशी लोहिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मिल का पत्थर साबित होगा। श्रीमती लोहिया ने कहा कि- विकसित भारत संकल्प यात्रा रामराज लाने का प्रयास है जो 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में देश की गिनती होगी जो हम सबके लिए एक बहुत बड़ी बात होगी।इस अवसर पर बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन पर नन्हे मुन्ने बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और उनके द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया कि हमारा देश आगे किस प्रकार बढ़े। साथ में यहां की जितने भी हितग्राही थे जैसे पेंशन से संबंधित, धान से संबंधित, स्मार्ट कार्ड से संबंधित आधार कार्ड संबंधित आदि अपनी बातों को यहां पर ग्रामीण जनता जिन्हें इसका लाभ मिल रहा है के द्वारा बताने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच लोहिया जी, सचिव मानिकपुरी जी तथा गौतम सिन्हाजी का विशेष योगदान रहा है , तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page