बालोद। पोषण लाल देवांगन अध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद, जिला सरपंच संघ के सचिव मनीष गांधी और किरण लोन्हरे द्वारा प्रशांत पाण्डेय अपर कलेक्टर बालोद को ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन विभिन्न विषय को लेकर दिया गया। जैसे मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत द्वारा किए गए निर्माण कार्य की राशि भुगतान अति शीघ्र किया जाए। जो 6 महीने से रुका हुआ है। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य की मूल्यांकन सत्यापन एवं एफ टी ओ, की कार्यवाही तत्काल पूर्ण किया जाए ताकि उचित समय में सरपंचों को सामग्री राशि की भुगतान किया जा सके। मनरेगा मजदूर की मस्टरोल राशि की भुगतान किया जाए। जो डेढ़ माह से भुगतान नहीं हुआ है। उपरोक्त कारण से सरपंचों को विकास कार्य को आगे करने के लिए कठिनाई हो रहा है।
दूसरी मांग तहसील न्यायालय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में सरपंचों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक कल्याणकारी एवं ग्राम विकास संबंधित पेंडिंग प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर अति शीघ्र निराकरण करने हेतु कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को आदेशित किया जाए। अब तक तहसीलदार द्वारा कोई भी प्रकरण में निर्णय नहीं किया गया है। राजस्व विभाग का सहयोग न मिलने के कारण सरपंचों को बेवजह प्रताड़ित होना पड़ रहा है तथा विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। तीसरी मांग है कि गांव में ठेकादार द्वारा किए जा रहे, नल जल योजना के लिए पानी टंकी पाइप लाइन के निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने के लिए इंजीनियर के द्वारा अवलोकन कराया जाए तथा समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कड़ाई से कलेक्टर द्वारा ठेकेदार को आदेशित किया जाए। अधुरा कार्य कर गली मोहल्ला में गड्ढा कर छोड़ने के कारण ग्रामवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसके जिम्मेदार सरपंच को मान रहे तथा बेवजह सरपंच दुर्भावना का शिकार हो रहा है।
विभिन्न मांगो को लेकर जिला सरपंच संघ ने सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
