DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में मनाया गया सुशासन दिवस,जनपद निधि से संजय बैस देंगे सूखा-गीला कचरा के लिए डस्टबिन

बालोद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप मे ग्राम पंचायत कुसुमकसा में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस थे। अध्यक्षता डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच शिव राम सिंदरामे थे। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। अतिथियों के स्वागत कर स्वच्छता बहनों एवम ग्रामवासियों ने केक काटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में संजय बैंस जनपद सदस्य ने उपस्थित लोगो को शपथ दिलाए ।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज हम सभी अटल जी के जयंती के पावन दिन सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है। देश के प्रधानमंत्री रहते देश के विकास के लिए अमूलचूल परिवर्तन किए। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिए थे कि अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर हम किसानों को दो वर्ष की बोनस की राशि देने का आज मोदी जी ने पूरा किया। बैस ने ग्रामीण जनों को कहा हम अपने गांव को स्वच्छता की दिशा के साथ साथ गांव की अच्छाई के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। बैस ने गांव के सभी चौक पर डस्टबीन गीला कचरा और सूखा कचरा के लिए एक लाख पचास हजार रुपए अपने निधि से देने की घोषणा किए। सरपंच शिव राम सिंदरामे ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि मैं जनपद सदस्य का आभार मानता हूं। हमारे सोचने से पहले समस्या का समाधान बैस के पास रहता है। डस्टबीन की जरूरत हमारे गांव के सभी चौक में लगाने से हमारी स्वच्छता बहनों को सुविधा मिलेगा। विकास खण्ड स्तरीय सुशासन दिवस ग्राम पंचायत कुसुमकसा के अटल चौक में मनाया गया। जिसमे श्री डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी, श्री डी पी पाड़े अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री दीपेश रात्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यपलन अधिकारी, श्री भुआर्य पंचायत समाज शिक्षा संगठक , करारोपण अधिकार श्री जामदार, श्री चैन सिंह कोमा, श्री डी एस यादव ब्लॉक सामानवक , पिंकी पटोदी संकुल समन्वयक सिंगरामे जी ग्राम पंचायत के पंच गण, स्वच्छाग्रही, समूह की महिलाए, ग्रामीण जन श्री अलेंद्र सचिव, लोकेश रोजगार सहायक, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिको की उपस्तिथि में किया गया। जिसमे स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे कार्य हेतु स्वच्छा ग्राहियों को श्री फल एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में प्रधानमन्त्री आवास योजना के दो हितग्राहियों को श्री फल एवं मेडल प्रदाय किया गया। कुपोषण दूर करने हेतु 2 हितग्राहियों को श्री फल एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम चंद जैन ने किया।

You cannot copy content of this page