DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विष्णुदेव साय के सीएम बनने पर बालोद में जश्न, भाजपाइयों ने की आतिशबाजी, जानिए किसे क्या पद मिला,,,

बालोद। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। विष्णुदेव साय को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई। विष्णु देव साय का नाम फाइनल होने के बाद पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव और पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में बालोद के भाजपाई जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता समेत नेता झूमते नजर आए हैं। पटाके फोड़कर बालोद शहर के चौक चौराहों पर जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पालक ठाकुर, सौरभ लुनिया, अमित चोपड़ा, नितेश वर्मा, संतोष कौशिक, रवि पांडे, नरेंद्र सोनवानी, विनोद जैन, लालचंद नूनीवाल, अजय बाफना, गिरिजेश गुप्ता, अमित दुबे, मुंशीर खान, राकेश बाफना, महेश पाठक, मनीष माधवानी, रिंकू अग्रवाल, शेरू जसूजा, कमल बजाज, तुलेश साहू, चेतन निर्मलकर, मुरली साहू, दीपेश साहू, चैनसिंह साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

आदिवासी समाज के बड़े नेता हैं विष्णुदेव साय:

विष्णु देव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है, क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत हासिल भी की है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी से लगातार जुड़े रहे।

1989 में राजनीतिक सफर की शुरुआत:

उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में शुरू की। सबसे पहले वे एक गांव के पंच के रूप में थे। संघ से जुड़े थे। भारतीय जनता पार्टी ने साल 1990 में उनके ऊपर भरोसा जताकर तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिया गया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार के सांसद भी चुने गए। साल 1999 से लेकर साल 2014 तक लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। इसलिए विष्णुदेव साय को आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है।

अफसरों को चेतावनी, कानून का राज कायम हो: राकेश यादव

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्त्व ने विष्णु देव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया हैं। हम सबके लिए यह सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो घोषणा पत्र लागू किया है, उस पर प्रशासन कार्य करना शुरू कर दे। सरकारी अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ को सजाने व संवारने के काम में लग जाये। कोई भी गैर कानूनी काम बालोद जिले में नही होगा। कलेक्टर, एसपी को याद दिलाते श्री यादव ने कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद हो और कानून का राज कायम हो।।

भ्रष्ट अफसर नहीं सुधरे तो सरकार सुधारेगी: वीरेंद्र साहू

गुंडरदेही से भाजपा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाये जाने से चारो ओर हर्ष का माहौल हैं। उनके नेतृत्त्व में विकास की गाथा छत्तीसगढ़ में लिखी जाएगी। इन 5 वर्षों में जो भूपेश बघेल की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किये गए है, जिनकी चर्चा देश के कोने कोने तक होते रही है। उनकी भी जांच यहां कराया जाएगा। और निश्चित रूप से जो गांव गांव में अवैध शराब की बिक्री और जुआ सट्टा चलता है, नई सरकार आने से उनके हौसले पस्त हो गए है।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है. विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने के बाद दिल्ली से सीएम के नाम पर मुहर लगी. पूर्व सीएम रमन सिंह बने स्पीकर
छत्तीसगढ़ में सीएम पद के ऐलान के बाद स्पीकर कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका भी फैसला हो गया है. पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा में स्पीकर चेयर पर बैठेंगे.

बनाए गए दो डिप्टी सीएम
छत्तीसगढ़ में सीएम के ऐलान के बाद, दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है. इनमें अरुण साव और विजय शर्मा दोनों को उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनोनीत किया गया है.

राज्यपाल से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने रायपुर स्थित राजभवन पहुंचे.

सीएम बनने के बाद बोले, स्वीकृत होंगे 18 लाख आवास
सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अपनी सरकार के जरिए पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा. आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला कार्य होगा.

You cannot copy content of this page