DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय बालोद में जिला स्तरीय रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में मंगलवार को जिला स्तरीय रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जे. के. खलको और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे एवं चिकित्सालय से आये अधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया । शिविर में महाविद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने रक्त परीक्षण करवाया एवं 10 छात्रों के द्वारा प्रति यूनिट रक्तदान कर पुण्य कार्य किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्डी देवेंद्र कुमार साहू ने रक्तदान के संबंध में कहा कि रक्तदान महादान है , रक्तदान करने से शरीर में रक्त की शुद्धि होती है एवं रक्तदान करने से शरीर की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल जाती है । सीनियर स्वयंसेवक गजेंद्र ढीमर, राहुल निषाद और लक्ष कुमार ने भी रक्तदान से संबंधित अफवाहो से अवगत कराते हुए बताया कि रक्तदान से शरीर को किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है और आपके शरीर में 24 घंटे के अंदर पुनः रक्त निर्माण हो जाता है ।

शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राहुल निषाद ने 13वीं बार रक्तदान एवं स्वयं सेविका बिनीता मंडावी ने महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए प्रथम बार रक्तदान किया साथ ही डिलेश्वर सोनकर, पूनम चंद , विश्वनाथ, टोमेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, अमर नेताम इन सभी स्वयंसेवक ने रक्तदान किया और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया इस कार्यक्रम में चंद्रेश यादव , लक्ष कुमार साहू , डीपनारायण द्विवेदी , राजेश बक्शी, डेलिस कुमार , सौरभ , झमिता साहू , नवीन कुमार , प्रियंका, रामावतार , अजय, तनुजा, निशा खरे , हेमाक्षी साहू , उर्मिला सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page