DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

09 साल से फरार स्थायी वारंटी को डौण्डीलोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी नक्सली बनकर शराब ठेकेदार को डराकर दिए थे उगाही की घटना को अंजाम

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या.) बालोद सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्शन में जिला बालोद के समस्त थानों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के लंबित स्थायी वारंटी को तामिल करने के निर्देश पर थाना डौण्डीलोहारा में लंबित स्थायी वारंटियों की पतासाजी की गई। इसी क्रम में 01 स्थायी वारंटी के सकुनत पर आने की मुखबीर सुचना पर थाना डौण्डीलोहारा से टीम गठित कर प्र. आर. 1543 सुमन सिंह आर. 290 मो. अशफाक आर. 548 रूपेश सलाम के द्वारा थाना डौण्डीलोहारा के अप.क्र. 122/14 धारा 384, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत घटना दिनांक 18.08.2014 से प्रकरण के नामजद फरार आरोपी लच्छुराम उर्फ लक्ष्मण कुमार पुराने आत्मज बुथुराम पुराने आयु 35 साल निवासी कहडबरी थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव स्थायी वारंटी के निवास स्थान ग्राम कहडबरी थाना खड़गांव से दिनांक 21.09.23 को प्रातः दबिश देकर घेराबंदी कर स्थायी वारंटी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डौण्डीलोहारा के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है।

थाना- डौण्डीलोहारा में 2014 से दर्ज है धारा 384, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27
आर्म्स एक्ट का ये मामला

चार आरोपियो द्वारा दिनांक 18.08.14 को रात्रि के लगभग 11:00 बजे ग्राम मंगचुवा शराब दुकान के सामने खरतनाक आयुध से सुसज्जित होकर विधि विरुद्ध जमाव का गठन किया। जिसका उद्देश्य प्रार्थी अमरेन्दर सिंह को नकली नक्सली बनकर इस भय में डालकर शराब दुकान को फोन करने के बाद खोलने नही तो दुकान जला देने की धमकी देकर 25 लाख रू., 03 क्विंटल बारूद, 01 क्विंटल सोरा, गंधक, रेडियो सेल 100 नग, वायर 100 मीटर, ऐसलर गन 20 नग, एक्सन जुता 20 नग, जेलेटिन 20 किलो, डेटोनेटर 100 किलो, वर्दी 50 मीटर को परिदत्त करने के लिए बेईमानी से उत्प्रेरित किया तथा उक्त दिनांक समय स्थान पर बिना अनुज्ञप्ति को छोटे बंदुक एवं भरमार बंदुक को अपने कब्जे में अवैध रूप से रखकर धारा 03 आयुथ अधिनियम के नियमों को उलंघन किया था। प्रकरण में दिनांक 19.08.14 को 11:00 बजे मो.नं. 9630145096 में मो.नं. 9589168690 से कॉल कर एक आदमी स्वयं को श्यामलाल गावड़े नक्सली दादा बताते हुए भयभीत किया। जिससे शराब भट्टी मैनेजर विनोद सिंह नक्सली भय से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराये थे। परन्तु आस पास के लोगों से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि आरोपीगण फर्जी नक्सली बनकर भयभीत कर रकम उगाही करते है। उक्त घटना की रिपोर्ट प्रार्थी अमरेन्दर सिंह के द्वारा थाना डौण्डीलोहारा में दर्ज कराया गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान 04 आरोपीगणों को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में 02 नामजद आरोपी लच्छु राम उर्फ लक्ष्मण पुरामे पिता बुधबुराम पुरामे उम्र 35 साल साकिन कहडवरी थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव एवं लिलेश उसेडी पिता कृष्ण उसेंडी आयु लगभग 21 साल निवासी हितागांव थाना दुर्गकोंदल जिला कांकेर घटना दिनांक से फरार थे। जिसका स्थायी वारंट थाना लोहारा में 09 वर्षों से लंबित था।

You cannot copy content of this page