DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी में तीन दिनों तक राम भक्ति में डूबे रहे ग्रामीण, अंतिम दिन मनाई जन्माष्टमी, निकली बारिश के बीच शोभायात्रा

बालोद। ग्राम कुरदी में ग्राम समिति एवम समस्त ग्राम वासी के तत्वाधान में 5 से 7 सिंतबर (त्रिदिवसीय) राम सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें 3 दिवसीय लगातार राम नाम का जाप किया गया और अंतिम दिवस में राधा कृष्ण, बलराम बालक रूपी वेशभूषा में गलियों का भ्रमण कर दही लूट का कार्यक्रम किया गया।
साथ ही हवन कर विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। सरपंच संजय साहू ने बताया इस आयोजन में विसर्जन के दिन लगातार बारिश से सभी के फसलों को लाभ मिला और इस राम सप्ताह का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page