DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करियर एकेडमी पाररास में शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन

बालोद। जिले के प्रसिद्ध कोचिंग इंसिस्ट्यूट कैरियर एकेडमी पाररास बालोद में 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस के रूप में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि राजेश तेलाशी ( मुख्य स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन लाटाबोर) थे अध्यक्षता गोपेन्द्र कौशिक (शिक्षक एंड डायरेक्टर कैरियर अकैडमी ग्रुप बालोद ) ने की। विशेष अतिथि वैभव जोशी ( पटवारी), टुमन बघेल ( पटवारी) थे। इंसिट्यूट के अन्य शिक्षक नोहर बाघ ,निपेन्द्र यादव , पारस साहू ,देवांगन सर, कोहली सर और खुशबू यादव की उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत राधाकृष्णन एवम सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर किया गया ।

इस दौरान सरस्वती वंदना के साथ संबोधन में कौशिक सर ने राधाकृष्णन जी के शैक्षिक जीवन से राष्ट्रपति बनने के सफर के इतिहास प्रकाश डाला , बघेल सर ने पढ़ने का गुर बताया कि कैसे कम समय में तैयारी करके सफलता प्राप्त करे। बाघ से कहा की मेहनत करने वालो को सफलता एक दिन में नही लेकिन एक दिन जरूर मिलता है । इस दौरान बच्चो ने भाषण , एवम कविताएं भी प्रस्तुत किए। विभिन्न खेल का आयोजन कर केक काटकर कार्यक्रम में अतिथियों को बच्चो के द्वारा उपहार भेंट किए गए और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक और कॉपी निशुल्क प्रदान किए गया। आभार व्यक्त एकेडमी के छात्रा कुमारी धारिणी साहू ने किया । इस दौरान छात्र छात्राओं में दीपिका यादव, दीपिका सहारे , हेमा ,राजेश ,राकेश, प्रीति कौशिक, सोनू सेन, यामिनी साहू ,भावना रामटेके ,ज्योति साहू, हेमप्रभा ,हितेश ठाकुर ,मोहम्मद अनस खान, आदि 100 से भी अधिक छात्र की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page