DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव का ही निकला ये शौकीन चोर शौक पूरे करने दुकान से चुराए 38 हजार, दो दिन में उड़ा दिया 11 हजार

थाना बालोद पुलिस के द्वारा 48 घंटे में पकड़ा चोर, 27000 रू.बरामद

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सतत पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया है। इसी क्रम में प्रार्थी हरिराम साहू पिता श्री थानसिंह साहू उम्र 40 साल ग्राम अरौद थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 29.08.2023 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के दुकान अंदर घुसकर दुकान के गल्ला में रखे नगदी रकम 38,000 रू. को चोरी कर ले गया है। प्रकरण के विवेचना क्रम में अज्ञात आरोपी का पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था। जिससे सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अरौद का संदेही आरोपी चेतन कुमार यादव के द्वारा चोरी दिनांक 30.08.23 के बाद से लगातार आये दिन बेतहाशा रूपये पैसे व नये-नये कपड़े लेकर खर्च कर रहा है। सूचना पर संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर प्रार्थी हरिराम साहू के दुकान से 38000 रू. को चोरी करना कबुल करने पर, आरोपी के द्वारा अपने घर के बेडरूम में 27000रू. को छिपा कर रखना बताने से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं अन्य शेष रकम 11000 रू. को खर्च करना बताया। आरोपी चेतन कुमार यादव का कृत्य अपराध धारा सबुत पाये जाने से आरोपी चेतन कुमार यादव पिता स्व. श्री गंगा राम यादव उम्र 22 साल ग्राम अरौद शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, प्र.आर. भगवान सिंह धुव्र, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवेक आनंदधीर, मनोज मेश्राम, प्रवीण कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page