डेमोक्रेसी देश के बारे में जागरूक करने स्कूल में हुआ वोटिंग का डेमो, सांकरा ज के बच्चों को बताई गई मतदान की बारीकियां



बालोद। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 02 सितंबर 23 दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा में
प्राचार्य एन के गौतम के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों को अपने परिवार को जागरूक करने की शपथ दिलाने के साथ चुनाव प्रक्रिया (डेमो) आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव के आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता टी आर ठाकुर ने मतदाता जागरुकता के महत्व को बताते हुए इसकी जानकारी दी। एल पी देशमुख व्याख्याता ने कहा कि बच्चों को चुनावी प्रक्रिया को समझना जरूरी है जिससे ये बाहर जाकर सभी को इसकी जानकारी दे सके।
व्याख्याता विवेक धुर्वे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि मतदान प्रक्रिया से सभी परिचित हों। सभी अपने मत के अधिकार को समझें।

मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। कार्यक्रम में बच्चों को शपथ दिलाई गई, साथ ही मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए मतदान भी कराया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही मतदान के लिए बच्चों की लंबी कतार लगी रही। एक-एक कर बच्चे मतदान करते रहे। उनका मत मतपेटिका में बंद कर रख दिया गया। साथ ही उन्हें सूचना दी गई कि सोमवार को मतगणना कराकर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस उम्र में जागरूक करने से आने वाले दिनों में ये बच्चे अपने घर के साथ-साथ औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

छात्रसंघ प्रतिनिधि ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य को किया जिसमें,रोशनी, इंद्राणी, भोजराज, शशिकांत,नेहा देशमुख ने अपनी अपनी भूमिका निभाई इस अवसर पर व्याख्याता पी आर देशलहरे,जी आर देशमुख, अजय शर्मा सीपी साहू, अमित श्रीवास्तव, हेमलाल जोशी,मन्नालाल गौतम,के गंगासागर, अरविंद जैन,आई एल लेंडिया, ललिता सोरी,संगीता चंद्राकर, दुर्गा सिन्हा, मालती सिन्हा, कल्पना असवारी, संगीता सिंह,लोकेश, सुखवंती, ओमकार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page