DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में मनाया गया रक्षा बंधन पर्व, बच्चों ने गांव में भी घूमकर लोगों को बांधे रक्षा सूत्र

बालोद। जिले के ग्राम लाटाबोड़ के सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे मुन्हे भैया बहनो एवं आचार्य दीदियो के द्वारा भाई बहन का पवित्र पर्व रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कक्षा अरुण से अष्ठम तक की सभी बहने दीदियो के साथ ग्राम में घूम कर घर घर जाकर बड़े बुजुर्गो को रक्षासूत्र बाँध कर सबका आशीर्वाद लिए ।

उसके बाद विद्यालय में सभी भैया को आचार्यो को रक्षा सूत्र बाँध कर मुंह मिठा कराये। अंत में सभी आचार्य दीदी भैया बहन ने विद्यालय के वृक्षों, पौधों की पूजा कर रक्षा सूत्र बाँध कर प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, कार्यालय प्रभारी कामिनी यदु, वरिष्ठ आचार्य जीतेन्द्र सिंद्राम, त्रिवेणी साहू ,हरिप्रिया वैष्णव, देवेश बघेल, सुरुचि साहू पूजा निषाद , विकास शर्मा , चंद्रमुखी साहू मोनिका साहू उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page