क्लासिकल में प्रथम और बॉलीवुड कीबोर्ड में दूसरा स्थान
बालोद। कृष्णा कालेज म्यूजिक डांस फाइन आर्ट्स एसोसिएशन व कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी प्रगयोत्सव नेशनल लेवल म्यूजिक डाँस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था। जिमसें हजारो अन्य राज्यो से आये प्रतिभागियों ने इस नेशनल प्रोग्राम में भाग लिया व अपने प्रतिभा को दमखम से जजो के सामने रखा। जिसमें डांस म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की बोर्ड गिटार जैसे वाद्ययंत्रों से अपनी कला बिखेरा।

उन्हीं हजारो में एक बालोद निवासी छोटा सा बच्चा संकल्प पुरी गोस्वामी ने क्लासीकल कीबोर्ड में प्रथम नेशनल अवार्ड जीता। साथ ही बॉलीवुड कीबोर्ड में दूसरा स्थान लाया।जिसमें अलग अलग राज्यो से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे बालोद के संकल्प पुरी ने सब जूनियर कीबोर्ड पिआनो क्लासिकल और मॉडर्न कटेगरी में भाग लिया और उन्होंने अपने हाथों के उंगलियों से ऐसे धुन बजाया कि पूरे जजेस व दर्शक झुमने लगे। संकल्प पुरी ने हाल ही में ओडिसा पुरी में इंटरनेशनल म्यूसिक शो में पहले ही अपना दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुका है। इसके पहले भी 4 नेशनल अवार्ड अपने नाम किया है। आपको बता दे
संकल्प पुरी ने दुर्ग तराना म्यूजिक एकेडमी से हैं। जिनकी गुरु मिस अर्पिता कर है। जो खुद सारे गा मा पा और कई ऐसे जी बंगला म्यूजिक शो में भाग लेकर अपना नाम बना चुका है। संकल्प पुरी ने अपने परिवार के साथ साथ अपने नगर बालोद अपने राज्य छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
