DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राचार्य एवं व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति शीघ्र किया जाए : टीचर्स एसोसिएशन

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेन्द्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू, संतोष देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रक्रियाधीन प्राचार्य व व्याख्याता के पदों में पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र करने की मांग की है! पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग (भर्ती एवं पदोन्नति नियम ) राजपत्र 5 मार्च 2019 के तहत ही वर्तमान में प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है, विभाग की ओर से नियमानुसार ही सी आर व अचल संपत्ति की जानकारी मंगाया गया है।स्कूल शिक्षा विभाग (भर्ती एवं पदोन्नति नियम ) 5 मार्च 2019 के राजपत्र अनुसार प्राचार्य पद हेतु पात्र होने के लिए न्यूनतम अनुभव की अवधि 5 वर्ष निर्धारित है।30 जून 2023 को एल बी संवर्ग के व्याख्याता 5 वर्ष पूर्ण कर चुके है साथ ही 5 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके है, एल बी संवर्ग के व्याख्याताओ का 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी कर सी आर व अचल संपत्ति की जानकारी राजपत्र नियम 2019 के तहत ही मंगाया गया है।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के डबल बैंच के निर्णय के बाद ही शासन द्वारा एल बी संवर्ग की 5 वर्ष की सेवा को ध्यान में रखते हुए एल बी संवर्ग के व्याख्याता का सीआर व अचल संपत्ति जानकारी मंगाया गया है।इसी बात को पुनः माननीय उच्च न्यायालय में डब्ल्यू वी एस 4876/2023 में भी छत्तीसगढ़ शासन के वकील ने राजपत्र 2019 के क्रियान्वयन की बात की है।ज्ञात हो कि एल बी संवर्ग व्याख्याता, नियमित व्याख्याता व प्रधान पाठक संवर्ग से 5 मार्च 2019 स्कूल शिक्षा विभाग (भर्ती एवं पदोन्नति नियम ) के राजपत्र में प्रावधान अनुसार तय रेशियों में वरिष्ठता सूची जारी किया गया है।
वहीं वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत शिक्षक (एल बी) से व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति की जानी है! जिनकी प्रक्रिया भी लंबे समय से प्रक्रियाधीन है! राज्य स्तर से विषयवार पदों की संख्या जारी होने व पदोन्नति की कार्यवाही के इंतजार में प्रदेश के शिक्षक एल बी संवर्ग है!
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्रदेश में 3 हजार से अधिक शाला में प्राचार्य का पद रिक्त है, शिक्षा गुणवत्ता हेतु पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने व साथ ही वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत व्याख्याता के पदों में शीघ्र पदोन्नति की जाए!

You cannot copy content of this page