तृतीय सोपान/निपुण स्काउट गाइड व रोवर रेंजर जांच शिविर का हुआ आयोजन



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा के रोवर लीडर व सहायक शिविर संचालक विवेक धुर्वे के मार्गदर्शन में शहीद वीर नारायण सिंह के रोवर विद्यार्थियों ने लिया भाग

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक बालोद में दो दिवसीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट गाइड व रोवर रेंजर जांच शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक बुनियादी बालोद के विवेकानन्द सभागार बालोद में हुआ। शुभारंभ पर प्रेमलता चंद्राकर सहायक जिला संगठन आयुक्त बालोद, किशोर मेहरा जिला खेल अधिकारी और समापन पर मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी वसंत बाघ, विशेष अतिथि प्रभावती साहू प्रधान पाठक बुनियादी पूर्व माध्यमिक शाला बालोद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन सिन्हा, सहायक जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर जितेन्द्र गजेंद्र बीआरसीसी बालोद, उमा ठाकुर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बालोद, शिविर संचालक कमला वर्मा विकासखंड सचिव रूपेन्द्र सिन्हा विकासखंड संयुक्त सचिव संयुक्त सचिव गायत्री साहू उपस्थित रहे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा के रोवर लीडर व सहायक शिविर संचालक विवेक धुर्वे के मार्गदर्शन में शहीद वीर नारायण सिंह के रोवर विद्यार्थियों ने लिया भाग। जिसमे शशिकांत,खिलेश्वर, लेखांशु यादव,दानेश्वर सम्मिलित हुए।

बता दे कि इस शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं वारंट चार्टर धारी प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। बालोद विकासखंड स्काउट गाइड ब्लॉक सचिव रूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार एवं पदेन आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मुकुल केपी साव, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, जिला संघ अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बालोद बसंत बाघ,जिला सचिव के एल गजेंद्र के मार्गदर्शन में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान निपुण प्रशिक्षण व जांच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।इस शिविर में विकासखंड के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों से स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं प्रभारी सहित कुल 133 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। शिविर के प्रथम दिवस शिविर का उद्घाटन सहायक जिला संगठन आयुक्त गाइड बालोद प्रेमलता चंद्राकर, गाइड कैप्टिन कमला वर्मा विकास खंड सचिव रुपेंद्र सिन्हा विकासखंड संयुक्त सचिव गायत्री साहू के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। शिविर संचालक कमला वर्मा सहायक शिविर संचालक के रूप रुपेंद्र सिन्हा, गायत्री साहू, विवेक धुर्वे चित्रलेखा भट्ट,कौशल साहू, उज्जवला पटेल, रामेश्वरी चौधरी, मनीषा अग्रवाल, तुलसी डोंगरे शिविरार्थी को दो दिवसीय शिविर में स्काउट आंदोलन का ज्ञान, नियम प्रतिज्ञा, राष्ट्रगान, प्रार्थना गीत, झंडा गीत, विभिन्न धवजो की जानकारी, विभिन्न सोपान की गाँठे, लेसिंग, दिशा ज्ञान, नक्शा मानचित्र बनाना, वन विद्या, टोली पद्धति, बीपी सिक्स, ध्वज शिष्टाचार, लाग बुक, दक्षतापदक, यूनिफॉर्म आदि की जानकारी दी। साथ ही जाँच परीक्षा ली गई। तृतीय सोपान/निपुण जांच शिविर में सफल स्काउट-गाइड-रोवर-रेंजर 9 माह पश्चात राज्य पुरस्कार जांच शिविर में सम्मिलित होंगे।
विकासखंड तृतीय सोपान के इस सफल आयोजन पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page