DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जंगली भेजा स्कूल के बाल प्रधानमंत्री बने वासुदेव

गुरूर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बाल केबीनेट का गठन किया गया। बच्चों को प्रतिनिधित्व क्षमता विकास के लिए बाल संसद का चुनाव हुआ। प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बच्चों को चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व को समझाने के लिए मतदान कराया । सर्व प्रथम तीनों उम्मीद्वारों के द्वारा चुनाव प्रचार किया। जिसमें प्रत्याशियों ने शिक्षण गुणवत्ता में अपना योगदान देने की बात कहा। प्रचार के बाद मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी गौतम सिंह मरकाम सहायक शिक्षक और बच्चों सहित शिक्षकों ने मतदान किया मत पत्र का प्रयोग कर मतपेटी में अपना वोट डाले ।कुल 14 मतदाता में 9 मत पाकर वासुदेव बाल प्रधानमंत्री बने। शिक्षामंत्री प्रवीण कुमार , खेलमंत्री दिव्यांशू , साँस्कृतिक मंत्री जतिन कुमार , स्वास्थ्यमंत्री रोहण कुमार एवं उपप्रधानमंत्री नोविया बनी बच्चों को शपथ दिलाया गया ।इस अवसर पर सोनजीत कोवाची पेमन सेन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page