DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने अरुण साहू

बालोद । ग्राम जगन्नाथपुर के सरपंच अरुण साहू को साहू समाज के दुर्ग संभाग में युवा प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है छत्तीसगढ़ समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सनीर कुमार साहू ने नियुक्ति आदेश जारी किया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू , अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू व प्रदेश संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) पवन साहू के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों को नियुक्ति किया गया है। जिनमें उपाध्यक्ष अरुण साहू निवासी ग्राम जगन्नाथपुर भी शामिल हैं। इस नियुक्ति पर तोमन साहू आशीष साहू तोषण साहू दिनेश्वर साहू बिरेंद्र साहू, ,सतानंद साहू,सन्तोष साहू चित्रसेन साहू, शांतनु साहू ताराचंद साहू सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए अरुण साहू को बधाई दी। वही अरुण साहू ने समाज द्वारा मिलें दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश साहू संघ से सेवा करने का मुझे अवसर मिला है जिसके लिए मैं दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मैं इस सेवाकाल का सदुपयोग समाज की रीति नीति और समाज की नियमावली को सामाजिक वरिष्ठ जनों और युवाओं तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास करूंगा और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

You cannot copy content of this page