DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जय हिंद जवान: इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ सेना में गया था ये जवान: 20 साल वायु सेना में रहे तैनात ,सेवानिवृत्त हुए तो जवान को सकरौद वासियों ने सर आंखों पर बिठाया

बालोद। 20 वर्ष पूर्व अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़कर सेना में शामिल हुए जवान चेतन देवांगन का सकरौद के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि चेतन देवांगन जून 2003 से जून 2023 तक भारत के विभिन्न जगहों में रहकर वायु सेना (एयरफोर्स) में अपनी सेवाएं दी है, जिसके प्रथम नियुक्ति राजस्थान में हुई थी उसके बाद हरियाणा, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार एवं अभी बेंगलुरु से सेवानिवृत्त हुए हैं। बचपन से ही पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में मेधावी रहे छात्र चेतन देवांगन 2002 में छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, द्वितीय वर्ष का छात्र होते हुए उनका सलेक्शन देश की सेवा करने के लिए वायु सैनिक के रूप में हुआ। बचपन से ही उन्होंने सेना में जाने की सपना देखा था जो अब पूरा होने वाला था। उन्होंने अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़कर सेना में जाने का फैसला लिया और उनके परिवार वालों ने उनका इस फैसले में स्वागत किया। जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, सकरौद की सरपंच ममता देशमुख, मातर उत्सव समिति के अध्यक्ष माखनलाल साहू, दुर्योधन देवांगन, अभिषेक साहू , धर्मेंद्र साहू ,श्रवण देशमुख, गोपाल देवांगन, अखिलेश साहू ,दीनदयाल देशमुख ,यशवंत देशमुख,चंद्रशेखर देशमुख,तामेश्वर देशमुख, देवेंद्र हरमुख एवं समस्त ग्राम वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दिए हैं।

You cannot copy content of this page