DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनरेगा मजदूरी में बालोद जिले में 82 लाख का भुगतान शेष , भाजयुमो ने दी आंदोलन की चेतावनी

मनरेगा मजदूरों को उनकी मेहनत का भुगतान जल्द करे भूपेश सरकार – रौनक कत्याल

बालोद। जिले में मनरेगा मजदूरों ने 2022- 2023 में जिन मजदूरों ने 100 दिवस से अधिक अंतरिक्त कार्य किया है। उनका 82 लाख 51 हजार मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के अध्यक्ष रौनक कत्याल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा मजदूरों की मेहनत की रकम रुकना दुख का विषय है मजदूर रोज कमा कर रोज खाता है ऐसे में उन्ही की मेहनत की रकम रोकना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मजदूरी दर बढ़ा कर मजदूरों को उन्ही के पैसे के लिए तरसा रही है। मुख्यमंत्री जिनका परिणाम उन्हे 2023 विधानसभा में देखने को मिलेगा । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर शीघ्र मजदूरों को उनकी मजदूरी भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी । मजदूरों की हक की लड़ाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा साथ खड़ी है।

You cannot copy content of this page