DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 13 जुलाई 2023 को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे जी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश अभियान की विषय वस्तु तैयार किया गया। बैठक सम्पन्न कर ग्राम पंचायतो की जाकर ग्राम वासियो एवं ग्राम के मुख्य सदस्यों से मिलकर ग्रामीणों में जागरूकता लाने हेतु रूपरेखा बनाया गया। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उपयोगी फलदायक वृक्षों का रोपण करने की तैयारी किया गया। कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर, विनय भट्टाचार्य, मनीष टांडेकर, अभिषेक देवांगन के साथ साथ लगभग 30 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page