DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बंटी साहू ने तेरहवीं बार किया रक्तदान

बालोद। ग्राम भेड़ियानवागांव निवासी बंटी साहू ने जिला अस्पताल बालोद में भर्ती एक युवती की जान बचाने के लिए ब्लड बैंक स्टॉफ डॉ. के के रामटेके, उत्तम कुमार टंडन, दिलीप कुमार के उपस्थिति में ओ पॉजिटिव रक्त ग्रुप समूह का तेरहवीं बार रक्तदान किया। रक्तदान कर बंटी साहू ने कहा कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए मरीज के नए जीवन के लिए रक्तदान अवश्य करें।

You cannot copy content of this page